फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जंप रोप चैंपियनशिप में आद्रिका ने जीते तीन पदक

Mon, 02 Nov 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आद्रिका
विज्ञापन
बघौचघाट। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। 10 वर्षीय आद्रिका कश्यप ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित सब जूनियर नेशनल जंप रोप चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। देशभर के खिलाड़ियों के बीच आद्रिका ने तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

रामनगर गांव निवासी अजय शाही की नतिनी आद्रिका बंगलूरू में कक्षा पांच की छात्रा हैं। उनके पिता विशाल कश्यप आईआईटी (बीएचयू) से पढ़ाई के बाद करीब 20 वर्ष अमेरिका में रहे। एक माह पहले परिवार के साथ भारत लौटकर बंगलूरू में रह रहे हैं। मां प्रांजली शाही भी 13 वर्ष तक अमेरिका के आईटी सेक्टर में काम कर चुकी हैं और पिछले दो वर्षों से बंगलूरू में कार्यरत हैं। खास बात यह है कि खेल प्रतिभा के साथ आद्रिका साहित्य में भी रुचि रखती हैं। वह अब तक चार पुस्तकें लिख चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें