फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इग्नू के पाठ्यक्रमों में जनवरी सत्र के नए प्रवेश 31 तक होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू के पाठ्यक्रमों में जनवरी सत्र के नए प्रवेश 31 तक होंगे
विज्ञापन

बीआरडी पीजी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र से संपर्क कर करा सकते हैं नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के विभिन्न पाठ्यक्रमों में जनवरी सत्र के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बीआरडी पीजी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र से संपर्क कर नामांकन करा सकते हैं।
इग्नू अध्ययन केंद्र के बीआरडी पीजी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अमरनाथ एवं पूर्व समन्वयक डॉ. हरिशंकर गोविंद राव ने बृहस्पतिवार को कोतवाली रोड में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली एवं क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से संचालित इस अध्ययन केंद्र में वर्तमान में जुलाई-2022 सत्र के 97 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनवरी सत्र 2023 के लिए बीए, बीए आनर्स, बीकॉम, एमए, एमकॉम, डेयरी टेक्नोलॉजी तथा फलों एवं सब्जियों के मूल्यवर्धन में डिप्लोमा जैसे रोजगारपरक कोर्स तथा मधुमक्खी पालन व मानवाधिकार प्रमाणपत्र कोर्स में प्रवेश प्रारंभ है। इसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी तक निर्धारित है। समस्त कोर्स नई शिक्षा नीति-2020 के अनुसार संचालित हो रहे हैं।
यहां अन्य विश्वविद्यालयों की अपेक्षा फीस भी कम है। समस्त पाठ्यक्रमों की पाठ्य सामग्री विद्यार्थी को डाक से उपलब्ध करा दी जाती है। उन्होंने आगे बताया कि सभी प्रवेश इग्नू की वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट आईजीएनओयू डॉट एसी डॉट इन पर जाकर अभ्यर्थी स्वयं प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

इंटर उत्तीर्ण पॉलीटेक्निक से डिप्लोमा, आईटीआई तथा विभिन्न कोर्स जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि की तैैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं भी बीए, बीए ऑनर्स, बीकॉम में प्रवेश लेकर स्नातक कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारी, पुलिस, सेना, पैरामिलिट्री के जवान भी इस संस्था से बिना अवकाश लिए ही अपनी शैक्षिक योग्यता में वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें