देवरिया। अटल आवासीय विद्यालय सहजनवां गोरखपुर में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 05 जनवरी है, जबकि प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को होगी।
सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार ने बताया कि यहां पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोविड काल में निराश्रित बच्चों को निशुल्क आधुनिक शिक्षा दी जाती है। इसमें स्मार्ट क्लास, छात्रावास, पाठ्य पुस्तकें, स्कूल ड्रेस, भोजन, खेलकूद और चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। कक्षा छह में 140 छात्र-छात्राओं का चयन होगा, वहीं कक्षा नौ में रिक्त सीटों पर प्रवेश मिलेगा। कक्षा छह के लिए जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017, और कक्षा नौ के लिए 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 निर्धारित है। प्रवेश में 50 फीसदी सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं, साथ ही नियमानुसार अन्य वर्गों को भी आरक्षण मिलेगा।
पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कार्ड अद्यतन और नवीनीकृत होना चाहिए। 30 अक्तूबर तक श्रमिक के रूप में तीन वर्ष की सदस्यता पूरी होनी आवश्यक है। ब्यूरो