फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में प्रशासक घायल

Fri, 02 Oct 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू क्षेत्र के डुमरिया मोड़ पर हुआ हादसा, करौंदी गांव के रहने वाले हैं प्रधान
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद दो बाइकों की टक्कर में ग्राम प्रशासक रमाशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। परिजन उन्हें देवरिया में निजी अस्पताल लेकर चले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला।

खुखुंदू क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी रमाशंकर यादव देवरिया के तरफ से लौट रहे थे। अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर डुमरिया मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रशासक बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। बताते चलें कि ठीक एक साल पहले ही इसी मोड़ रमाशंकर के बड़े बेटे जेलर यादव अपनी पत्नी को बाइक से लेकर देवरिया से गांव लौट रहे थे तभी दूसरी बाइक सवार ने उनके बाइक में तेज टक्कर मारी थी। इसके बाद करीब तीन माह तक गोरखपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद अब तक जेलर स्वस्थ नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटना में प्रशासक के घायल होने की सूचना मिली है। शिकायत पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें