फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सेना के हवलदार के जमीन की पैमाइश कराएगा प्रशासन

Sun, 10 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अपनी जमीन के लिए दर-दर भटक रही सेना के हवलदार की पत्नी को अब न्याय की उम्मीद जगी है। एक-दूसरे का मामला बताकर टरकाने वाला पुलिस और तहसील प्रशासन मामले को लेकर सक्रिय हुआ है। शनिवार को समाधान दिवस पर पहुंची पीड़ित महिला की शिकायत पर तहसीलदार सलेमपुर ने रविवार को पैमाइश के लिए कानूनगो के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की। साथ ही ईओ और कोतवाल को भी मौजूद रहने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के महदहा बाग निवासी बजरंग यादव सेना में हवलदार हैं। उनकी तैनाती इन दिनों जम्मू-कश्मीर में है। बजरंग की पत्नी बीना यादव लखनऊ में बच्चे के साथ रहती हैं। हवलदार ने सलेमपुर नगर के बापू इंटर कॉलेज के पीछे एक कट्ठा जमीन बैनामा लेकर बाउंड्री कराया है। भू माफिया ने बाउंड्री तोड़कर रास्ते का निर्माण करा दिया था। बीना यादव ने इसकी शिकायत एसडीएम और कोतवाल से की। पुलिस राजस्व का मामला और राजस्व कर्मी पुलिस का मामला बताकर दौड़ाते रहे।
वहीं, भू माफिया बीना पर औने-पौने दाम में जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। तंग आ चुकी बीना ने शुक्रवार को सीएम पोर्टल और डीएम से शिकायत की। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। शनिवार को समाधान दिवस पर पहुंची बीना यादव की शिकायत पर सलेमपुर तहसीलदार ने नायब तहसीलदार सलेमपुर की अध्यक्षता में कानूनगो दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित किया।
विज्ञापन

इसमें लेखपाल रजनीश कुमार मिश्र, अतुल यादव, मनोज कुमार, अभिनव मिश्र, नितेश चौधरी शामिल हैं। रविवार की सुबह दस बजे से जमीन की पैमाइश नगर पंचायत के ईओ और कोतवाल की मौजूदगी में होगी। तहसील अलका सिंह ने बताया कि पैमाइश के लिए टीम गठित कर दी गई है। अवरोध उत्पन्न करने वाले भू माफिया पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें