फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

Sun, 11 Oct 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में बिजली निगम की खराब प्रगति पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने बिजली निगम के अधिशासी और सहायक अभियंताओं को प्रशिक्षण देकर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एडीएम ने सी श्रेणी का फीडबैक पाने वाली शिकायतों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण वास्तविक स्थिति के आधार पर किया जाए और शिकायतकर्ताओं से बेहतर फीडबैक पाने के लिए जरूरी सुधार किए जाएं।
इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले आईजीआरएस की समीक्षा में बिजली विभाग की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने अभियंताओं के लिए अलग से प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें