फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हीट वेव पर प्रशासन गंभीर, विभागवार बचाव कार्ययोजना तैयार

Thu, 04 Apr 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग बेहतर इंतजाम और जागरूक करने में जुटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गर्मी बढ़ते ही हीट वेव से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागवार कार्ययोजना तैयार कर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बचाव की जानकारी दी जा रही है। चार तरह के पोस्टर डीपीआरओ के माध्यम से तहसीलाें, ब्लाॅकों व ग्राम पंचायतों काे उपलब्ध कराए गए हैं। इससे हीट वेव के लक्षण, बचाव, खाद्य पदार्थों के सेवन, प्राथमिक उपचार के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। श्रम विभाग को जागरूकता कैंप आयोजित करने के लिए कहा गया है। खुले में कार्य समयावधि में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था तथा निर्माण कामगारों के लिए मानकों का पालन करने को कहा गया है। बिजली विभाग से ढीले तार को कसने और आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में ओआरएस, दवा, जांच की उपलब्धता व स्टाफ की व्यवस्था करने के अलावा हीट वेव से मृत्यु होने पर मृतकों के पंजीकरण की प्रक्रिया का पालन किया जाए। नगर निकायों को हीट वेव से प्रभावित होने वाले संभावित शहर, कस्बों, स्लम बस्ती को चिह्नित कर पेयजल की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


पशुओं की सुरक्षा के लिए जागरूक होंगे पशुपालक
देवरिया। हीट वेव से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। कर्मचारी गांवों में जाकर पशुओं की सुरक्षा के लिए पशुपालकों को जागरूक करेंगे। पशु आश्रय स्थलों पर दवा और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।

विद्यालयों के संचालन में होगा बदलाव
देवरिया। गर्मी बढ़ने पर विद्यालय के समय में बदलाव भी किए जाएंगे। सभी विद्यालयों में छाया व पीने के पानी की व्यवस्था करने तथा बाहर धूप में विद्यार्थियों को न निकलने देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट व तहसीलों में लगा साइनेज बोर्ड
देवरिया। हीट वेव से लोगों को जागरूक करने के लिए कलक्ट्रेट व तहसीलों में साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। स्क्रीन पर विजुअल चलाए जा रहे हैं।
गर्मी बढ़ने के कारण हीट वेव की आशंका को देखते हुए इससे बचाव के लिए तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की ओर से सभी विभागों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। साथ ही दायित्वों का निर्धारण करने और उसका निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
-अजय कुमार राय, मुख्य कार्यपालक अधिकारी
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें