फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने लिया मांझा-जोगिया तटबंध पर निर्माणाधीन पायलट प्रोजेक्ट का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम ने लिया मांझा-जोगिया तटबंध पर निर्माणाधीन पायलट प्रोजेक्ट का जायजा
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला ने एसडीएम एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय व सहायक अभियंता बाढ़ के साथ बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया गया। उन्होने चौकी पर तैनात कर्मचारियों को सदैव तत्पर रहने का निर्देश दिया। साथ ही मांझा-जोगिया तटबंध पर बन रहे पायलट प्रोजेक्ट का जायजा लिया, जहां कार्य प्रगति पर पाया गया। उन्होंने सहायक अभियंता बाढ़ को निर्देश दिया कि अपने देखरेख में कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं तथा कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखें।
पिड़रा-मराझी (भेड़ी) तटबंध के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता ने बताया कि यह तटबंध राप्ती के बाएं तट पर 17.600 किमी लंबाई में है। तटबंध के 11.825 से 12.050 किमी के मध्य ग्राम भेड़ी के पास कटान निरोधक कार्य कराया गया है। शीतल माझा के पास पांडेय माझा के तटबंध पर हो रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य को भी देखा और कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने का उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बाढ़ ने तटबंधों का किया निरीक्षण
देवरिया। रुद्रपुर तहसील अंतर्गत राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से मदनपुर-केवटवलिया तटबंध पर स्वीकृत परियोजना पूर्ण नहीं होने से तटबंध में कटान शुरू होने का मामला संज्ञान में आने पर डीएम आशुतोष निरंजन ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को कार्य स्थल पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके बाद अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया कार्यस्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यस्थल पर परियोजना का कार्य सुरक्षित स्तर तक पूर्ण हो चुका है। परियोजना में प्रस्तावित दो डैंपनर, दो स्पर की लाचिंग एप्रन का कार्य स्टोन करा दिया गया है, जिसके कारण नदी की मुख्यधारा तटबंध से लगभग 40 मीटर की दूरी से बह रही है, जिससे तटबंध सुरक्षित है। परियोजना का शेष कार्य जलस्तर कम होते ही पूर्ण करा लिया जाएगा। इसके अलावा केवटलिया-महेन तटबंध एवं कुर्ह परसिया कटान स्थल की परियोजना पर चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया, जिसमें तटबंध एवं कटान स्थल पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें