फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अभिषेक के पिता ने सांसद शशांक मणि से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हरखौली गांव के अभिषेक की मौत के मामले में पिता जय सिंह ने रविवार को सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से मिलकर बेटे की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की। जय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले की जांच में मदद नहीं कर रही। सांसद ने जीआरपी और स्थानीय पुलिस से बात कर मामले की जांच करने को कहा। महुआडीह थानाक्षेत्र के हरखौली गांव का अभिषेक उर्फ अमन सिंह (17) 30 जनवरी की सुबह घर से अचानक लापता हो गया। उसी दिन करीब तीन घंटे बाद बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा हुआ मिला। जीआरपी ने अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार भी करा दिया। उधर, 17 फरवरी को घर वालों को अभिषेक की मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें