देवरिया। वेक्टर जनित बीमारियों व संचारी रोग नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे दस्तक अभियान का बुधवार को अपर आयुक्त गोरखपुर ने शहर में जायजा लिया। दोपहर 12 बजे वह वार्ड नंबर 14 आजाद नगर में पहुंचे।
रोस्टर के अनुसार टीम बनाकर एंटी लार्वा का छिड़काव, फाॅगिंग, नालियों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण आदि कार्य चल रहा था। स्थानीय मुन्ना मिश्रा, चंद्रशेखर यादव व किशोरी मणि से अभियान के बारे में जानकारी ली। वार्ड वासियों ने बताया कि इस तरह की सफाई हमेशा होनी चाहिए।
अक्सर बरसात के दिनों में गंदगी का अंबार लग जाता है। निरीक्षण के दौरान वार्ड में सभी सफाई कर्मचारी मौके पर उपस्थित मिले। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह, सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद, राजीव कुमार शुक्ला, राज प्रताप सिंह, जिला समन्वयक मनीष कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।