फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भीड़ वाले रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Tue, 25 Aug 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रक्षाबंधन के दौरान 27 अगस्त की सुबह छह बजे के बाद से 28 अगस्त की रात तक महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। महिला यात्री के साथ यात्रा करने वाले एक व्यक्ति को भी निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम की विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत 27 से 31 अगस्त के बीच छह दिन में 1800 किमी बस संचालन पूरा करने वाले चालक और परिचालक को 1200 रुपये प्रति चालक और परिचालक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
संविदा चालक और परिचालक को 1800 किमी से अधिक बस चलाने पर प्रत्येक अतिरिक्त किमी के लिए 55 पैसे प्रोत्साहन मिलेगा।तकनीकी कर्मचारियों को योजना अवधि के सभी दिनों में उपस्थित रहने पर 500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें