ऐडी हेल्थ ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक किया।
- फोटो : DEORIA
कोरोना वैक्सीन की तैयारी बैठक
एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण, कहा, निजी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का जल्द उपलब्ध कराए डाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एडी हेल्थ डॉ. जनार्दन मणि त्रिपाठी मंगलवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित कोविड अस्पताल एल-1, एल-2 का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में मौजूद सुविधाओं को देखा और साफ-सफाई बेहतर रखने का निर्देेेश दिया। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन को लेकर बैठक की।
एडी हेल्थ डॉ. त्रिपाठी दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज के डॉ. नरेंद्र व डब्ल्यूएचओ के डॉ. गोस्वामी के साथ पहुंचे। यहां से जिला चिकित्सालय परिसर के एमसीएच विंग में बने एल-1, एल-2 अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वार्ड में वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण को देखा और वार्ड की नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया। यहां से वह जिला अस्पताल पहुंचे और कोविड वार्ड का निरीक्षण किए और आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात सीएमओ कार्यालय पहुंचे और बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव की वैक्सीन लगाने की तैयारी कर ली जाए। वैक्सीन के रख-रखा के लिए मुकम्मल इंतजाम कर लिए जाएं। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगना है। उसकी सूची तैैयार कर ली जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. संजय चंद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, आईएमए की ओर से डा. अशोक राय आदि मौजूद रहे।