फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी स्वास्थ्य ने टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एडी स्वास्थ्य ने टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण को देखते हुए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण गोरखपुर मंडल रमेश गोयल ने शनिवार को जनपद का भ्रमण किया। उन्होंने स्वास्थ्य महकमा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण गोरखपुर मंडल दोपहर बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीएमओ व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 के बढ़ते मरीजों की संख्या, उनकी रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर चर्चा की। इसके बाद एडी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक पांडेय के साथ रोडवेज तथा सदर ब्लॉक के दानोपुर गांव में चल रहे टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया, जहां सेंटरों का संचालन संतोषजनक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें