देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक मंगलवार को धन्वंतरि सभागार में हुई। सीडीओ प्रत्युष पांडेय ने कहा कि कोई भी चिकित्सक निजी प्रेक्टिस करते पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत प्रतिदिन कम से कम 50 एक्स-रे कराया जाए। ई कवच पर शत प्रतिशत आभा आईडी फीड कराई जाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों की सभी जांचे, समय से टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराएं। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की जांच संवेदनशीलता के साथ कराते हुए निगरानी बनाए रखें। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। कहा जिन आशा कार्यकर्ताओं का कार्य सही नहीं है, उन्हें नियमानुसार नोटिस देते हुए कार्रवाई की जाए।