फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तस्करों की पहचान कर होगी कार्रवाई

Sat, 27 Dec 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बिहार के मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमित कुमार जैन ने शनिवार को सीवान में सारण डीआईजी नीलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग सहित वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान बाॅर्डर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिहार पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में सीवान व गोपालगंज जिले में शराब व स्प्रिट की बरामदगी, जब्त शराब के विनष्टीकरण, ट्रांसपोर्ट एजेंसी-कुरियर सेवाओं के सत्यापन आदि पर चर्चा के बाद निर्देश दिया गया कि शराब के धंधे से कमाई गई संपत्तियां जब्त की जाएंगी।
माफिया चिह्नित हैं, अब अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई होगी। यूपी बॉर्डर के रास्ते हो रही शराब तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए सीवान और गोपालगंज जिले में सक्रिय तस्करों की पहचान कर उनके नेटवर्क को खत्म किया जाएगा। सक्रिय तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें