फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर कई शिक्षकों, शिक्षामित्रों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, शिक्षामित्रों का रोका वेतन
विज्ञापन

बीएसए ने 23 जुलाई को लार विकास खंड में किया था कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण
गुरुवार को लापरवाह शिक्षकों को जारी किया गया एक सप्ताह में स्पष्टीकरण का नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने में सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। 23 जुलाई को बीएसए के औचक निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। लापरवाह कई प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक व शिक्षामित्रों का उन्होंने वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बीते मंगलवार को लार ब्लॉक के आधे दर्जन प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण किया था। गुरुवार को लापरवाह शिक्षकों का वेतन बाधित करते हुए नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक विद्यालय मझवलिया नंबर दो पर शिक्षामित्र प्रदीप कुमार राव अनुपस्थित पाए गए। पुस्तकालय व खेल सामग्री का क्रय नहीं किया गया था। शिक्षामित्र का मानदेय रोकते हुए एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझवलिया के निरीक्षण में 95 नामांकन के सापेक्ष 40 बच्चे मौजूद मिले व उनका अधिगम स्तर न्यून पाया गया। समय सारिणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन नहीं होते मिला। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं अनुपस्थित सहायक अध्यापक अशोक कुमार सिंह का वेतन रोक दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर में नामांकित 46 के सापेक्ष 12 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक व सहायक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने में कोई रुचि नहीं लेते पाए गए। कक्षा आठ का एक छात्र अंग्रेजी में पिता का नाम नहीं लिख पाया। इस पर यहां कार्यरत सभी चार अध्यापक एवं अनुदेशक का वेतन व मानदेय रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर बहियारी की जांच में मध्याह्न भोजन पंजिका पर बच्चों की संख्या नहीं दर्ज थी। पठन-पाठन का माहौल भी बेहद खराब पाया गया। यहां कार्यरत सभी अध्यापकों का वेतन रोक दिया गया। वहीं, प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय लार, प्राथमिक व जूनियर विद्यालय सोहनपुर विकास खंड बनकटा के निरीक्षण में स्थिति सामान्य मिली। बीएसए ने बताया कि औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें