फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड की नीलामी में अनियमितता पर ईओ पर कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड की नीलामी में अनियमितता पर ईओ पर कार्रवाई तय
विज्ञापन

डीएम ने अपर मुख्य सचिव को ईओ के तबादले के लिए भेजा पत्र
नीलामी में राजस्व की क्षति करने का मामला उजागर
पूर्व चेयरमैन की शिकायत पर एडीएम ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड की नीलामी में अनियमितता उजागर होने पर अधिशासी अधिकारी रुद्रपुर पर कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी देवरिया ने मुख्य सचिव नगर विकास को जांच रिपोर्ट सहित पत्र भेज कर ईओ का गैर जनपद तबादला करने के लिए कहा है। पूर्व चेयरमैन की शिकायत पर एडीएम की जांच में टैक्सी स्टैंड की नीलामी में राजस्व की क्षति होने का प्रकरण प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन सुबाषचंद मद्धेशिया ने डीएम को शिकायती पत्र देकर रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड की नीलामी में अनियमितता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी अपने चहेते ठेकेदार को टैक्सी स्टैंड का ठेका देने में अनियमितता किए हैं। लगातार तीन वर्षों में स्टैंड की राजस्व वसूली बढ़ने के बावजूद भी चार साल पुराने रिकॉर्ड पर ठेकेदार को ठेका दिया गया। तय तिथि पर ठेकेदारों के नहीं जाने पर गोपनीय ढंग से स्टैंड की नीलामी की गई। शिकायत पर एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने टैक्सी स्टैंड नीलामी के फाइलों की जांच की। जांच रिपोर्ट में एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने बताया कि नगर पंचायत का राजस्व बढ़ाने में अधिशासी अधिकारी की भूमिका अहम होती है। जबकि रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड की नीलामी में अधिशासी अधिकारी द्वारा शुचिता भंग की गई है। नीलामी में किसी भी मजिस्ट्रेट को शामिल नहीं किया गया और न ही नीलामी का वीडियो बनाया गया। नीलामी की कार्रवाई पारदर्शिता पूर्ण नहीं करना और शुचिता भंग कर नीलामी नहीं बढ़ाने के आरोप में अधिशासी अधिकारी का प्रथमदृष्ट्या दोष परिलक्षित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें