फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक को पुल से फेंकने वालों पर शांति भंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- लार थाना क्षेत्र के चनुकी घाट पुल से युवक को नदी में फेंकने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के चनुकी पुल से बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के करीब मनबढ़ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर पुल से नदी में फेंक दिया। अचेत अवस्था में परिजन सीएचसी लार लेकर पहुंचे। पीड़ित के भाई ने आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने शनिवार को मामले में कार्रवाई करने के बजाय आरोपितों पर शांति भंग की कार्रवाई कर खानापूर्ति कर ली।
उधर इतने बड़े मामले में कार्रवाई नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मारपीट का केस दर्ज किया जाएगा। लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी नदीम अहमद पुत्र अफजाल अहमद को दो दिन पहले घर से बुलाकर कुछ युवक बाइक से ले गए। आरोप है कि चनुकीघाट पुल पर ले जाकर पिटाई कर गंडक नदी में फेंक दिया। ढूंंढते हुए परिजन नदी तट पर पहुंचे। जहां वह अचेता पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को देते हुए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उपचार किया। मामले में पीड़ित के भाई वसीम अहमद ने गांव के चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

हरकत में आई पुलिस ने उसी रात आरोपितोें को दबोच लिया। सभी से पूछताछ की। मामले में शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई के बदले शांति भंग में सभी का चालान कर दिया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पीड़ित के भाई वसीम अहमद का कहना है कि घटना में मेरे भाई को जान का खतरा था। उसे अचेत अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे थे। मामले को लेकर एसपी से गुहार लगाऊंगा।
विज्ञापन


मेडिकल के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। नदीम के बदन पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि कार्रवाई करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक लार को दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
-कपिल देव चौधरी, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें