देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली में मारपीट और हत्या के प्रयास के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव में 28 दिसंबर को ज़मीन के बंटवारे को लेकर पट्टीदारों में मारपीट हो गई थी।
इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोलबंद होकर दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें रबड़ा देवी का बांया हाथ फ्रेक्चर हो गया और चाकू लगने से प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया था, इस मामले में पीड़िता रबड़ा देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के राम बेलास, निकू कन्नौजिया, मंटू कन्नौजिया, सन्नी कन्नौजिया व बीगन कन्नौजिया के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। जिसमें से पुलिस ने बीगन कन्नौजिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।