फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विधायक व महापुरुषों के पोस्टर फाड़ने का आरोप

Thu, 08 Jan 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। हिंदू महासम्मेलन बीतने के तीसरे दिन शिवाजी, महाराणा प्रताप और क्षेत्रीय विधायक का पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों ने इस मामले में कार्रवाई के लिए थाने पर शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश वर्मा, सभासद लक्ष्मण जायसवाल, परमेश्वर पासवान, पवन राजभर जयमति देवी समेत आधार दर्जन सभासद रामपुर कारखाना थाने पहुंचे। इनका कहना है कि गुदरी वार्ड स्थित नगर पंचायत के ग्राउंड में नगर पंचायत की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। बुधवार की रात में असामाजिक तत्वों ने नगर पंचायत के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली। साथ ही नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली डंपर गाड़ी की बैक लाइट तोड़ दी गई तथा उसके तार भी काट दिए गए। इसके अतिरिक्त ग्राउंड के पश्चिमी भाग में लगे पोल पर लाइट व विद्युत तार लगाए गए थे, जिन्हें भी तोड़कर लाइट आदि चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें