देवरिया। बरियारपुर क्षेत्र के एक युवक ने एक व्यक्ति पर मारपीट, 75 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुजहना गांव निवासी राहुल मद्धेशिया बरियारपुर क्षेत्र के महुआपाटन में कबाड़ की दुकान चलाते हैं, वहीं बगल में मुजहना निवासी एक व्यक्ति भी कबाड़ की दुकान चलाता है। राहुल ने आरोप लगाया है कि रविवार देर शाम वह दुकान बंद कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ आकर उन्हें मारने-पीटने लगा और दुकान में रखे 75 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीन ली। किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। एसओ बरियारपुर ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद