खुखुंदू। थाना क्षेत्र के जुआफर गांव से कंबाइन मशीन से फसल कटाने वाले लोगों से रुपये वसूली कर घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर मारा-पीटा और वसूली के 20 हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित के भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह का कहना है कि भूसा बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद