देसही देवरिया। गौरी बाजार क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करनेे का आरोप महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक पर लगा है। शादी करने से इन्कार करने पर युवती ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गांव की युवती का आरोप है कि महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से उसका करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। इधर, युवती ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो युवक का बर्ताव बदलने लगा। मिलना-जुलना धीरे-धीरे कम कर दिया। फोन भी उठाना बंद कर दिया।
युवती ने मंगलवार को महुआडीह थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक पर यौन शोषण करने का केस दर्ज कर लिया। संवाद