एकौना। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाकर यौन शोषण करने के मामले के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने दो दिन पूर्व पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी कि आरोपी को करहकोल पुल के समीप से पकड़ा।
पचलड़ी से करहकोल मार्ग निवासी एक गांव के शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को एक शख्स बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस आरोपी युवक पर यौन शोषण और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। सीओ अंशूमन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस ने आरोपी युवक लीलापुर भैंसहा गांव निवासी शाबीर अली को गिरफ्तार किया। वहीं पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।