लखनऊ। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी आलोक मिश्रा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक, पीड़िता ने 27 जून को देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के कसली गांव निवासी आलोक मिश्रा पर दुबग्गा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद