खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी तय हो गई है। फिर भी पड़ोसी गांव का एक युवक उसके व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। पीड़िता के पिता का कहना है कि बेटी की एक जगह शादी तय हुई थी, जहां दहेज में अधिक डिमांड होने से रिश्ता टूट गया। अब दूसरी जगह किसी तरह शादी तय हुई है तो पड़ोसी गांव का दूसरे समुदाय का युवक अपने और अपने घर की महिलाओं के मोबाइल फोन से अश्लील मैसेज कर बेटी को परेशान कर रहा है। पिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पिता का कहना है कि मना करने पर युवक धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद