फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोने की चेन को नकली से बदलने का आरोप

Thu, 12 Feb 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के मोती महल रोड स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर ननद की शादी का बहाना बनाकर चेन देखने आई महिला द्वारा कथित रूप से चेन बदलने की कोशिश का मामला सामने आया है। दुकानदार की सतर्कता से महिला की करतूत पकड़ में आ गई, जिसके बाद उसे डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला बुधवार की शाम करीब 6 बजे ज्वेलरी दुकान पर पहुंची और ननद की शादी का हवाला देते हुए सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार चंदन वर्मा ने महिला को 10 चेन का वजन कर दे दिया, जिनमें से एक चेन महिला ने पसंद भी कर ली। इसी दौरान महिला ने असली चेन की जगह नकली चेन रख दी और खरीदने से इनकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें