फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर ने अल्ट्रसाउंड कराया था। रिपोर्ट में उसे छह माह का गर्भवती पाया गया। घर वालों की पूछताछ में किशोरी ने पड़ोसी युवक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोस का युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जितेंद्र प्रसाद पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें