फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में पेशी पर आया...'खाकी' को चकमा दे हो गया फरार-तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 05 Jun 2025 02:43 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

आरोपी शिवा बांसफोड कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर का रहने वाला है। 8 अप्रैल, 2025 को महुआडीह के एक गांव की नाबालिग से यौन शोषण का का केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में बृहस्परिवार को वह पेशी के लिए पुलिस कस्टडी में लाया गया था।
विज्ञापन
कचहरी से फरार होने के बाद जुटी पुलिस, फरार आरोपी शिवा बांसफोड की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया पॉक्सो का आरोपी पुलिस से हाथ छुड़ाकर चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन, पकड़ नहीं पकड़ा नहीं जा सका। इस बात की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर एडिशनल एसपी उत्तरी अरविंद वर्मा और सीओ सिटी संजय रेड्डी ने पहुंचकर मामले का जायजा लिया।
विज्ञापन



आरोपी को लेकर पेशी के लिए आए पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। आरोपी शिवा बांसफोड कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर का रहने वाला है। 8 अप्रैल, 2025 को महुआडीह के एक गांव की नाबालिग से दुष्कर्म का का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


इसी मामले में बृहस्पतिवार को वह पेशी के लिए पुलिस कस्टडी में लाया गया था। पेशी के बाद वापस जाते समय न्यायालय परिसर से ही फरार हो गया। एएसपी नॉर्थ अरविंद वर्मा ने बताया कि एक कैदी फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिये जुटी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें