फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आधी रात दुकान से निकलने लगी लपटें, दुकान में लगी भयंकर आग- लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Tue, 03 Jun 2025 11:10 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

दुकान में काफी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 50 लाख रुपए से अधिक का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, सभासद अशोक गुप्ता, कर्मवीर नाथ रौनियार पहुंच गए।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के वार्ड नंबर 10 किशोरगंज निवासी मुन्ना रौनियार का बड़े पैमाने पर बिसरता की होल सेल व्यापार के साथ अपनी दुकान संचालित होती है। रोज की तरह सोमवार की शाम गोदाम और दुकान बढ़ा कर वह घर चले गए। इसी बीच दुकान शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ ली।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने काफी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 50 लाख रुपए से अधिक का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, सभासद अशोक गुप्ता, कर्मवीर नाथ रौनियार पहुंच गए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने तहसील प्रशासन से व्यापारी को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। आग लगी की घटना के बाद सभी व्यापारी जागरूक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लिखकर दुकान बंद करने के दौरान सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें