फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निजी वीडियो वायरल करने का आरोप

Thu, 03 Sep 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मोबाइल फोन में खराबी आने पर उसे ठीक कराने के लिए देना एक युवती को भारी पड़ गया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने अपना मोबाइल फोन का स्पीकर बनवाने के लिए दिया था। इसी दौरान अंकित नाम के युवक ने उसके मोबाइल में मौजूद निजी वीडियो देख लिया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसके मोबाइल में मौजूद निजी वीडियो को उसकी अनुमति के बिना देखा गया और रिकॉर्ड कर वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद उसने मामले की शिकायत सलेमपुर पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें