फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 16 Dec 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर आई 17 वर्षीय किशोरी को उसका प्रेमी लेकर फरार हो गया। प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। किशोरी की मां ने सोमवार को थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दी है।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चलता है। दोनों को एक-दूसरे से मिलते-जुलते हुए गांव वालों ने एक दिन देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत किशोरी के घरवालों से की। परिजनों ने किशोरी को मौसी के घर घूमने जाने के बहाने भेज दिया। इधर, किशोरी मौसी के घर आने के बाद भी प्रेमी से मोबाइल फोन पर बातचीत करती रही।
आरोप है कि चार दिसंबर को प्रेमी मौसी के गांव आकर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। सोमवार को किशोरी की मां थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दी है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें