- पीड़ित ने मईल थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति ने मईल पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर नशीला पदार्थ खिलाकर अपनी जमीन लिखवाने का आरोप लगाया है।
कुंडौली गांव निवासी देवानंद सिंह पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व गांव के एक व्यक्ति से उनकी मित्रता हुई। दोनों साथ खाने पीने लगे। इसी दौरान उसे व्यक्ति ने नशे का आदि बना दिया। जन्मदिन के पार्टी में शामिल होने के बहाने उसे गोरखपुर ले जाकर नशीली गोली खिलाने लगा। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मानसिक चेतना शून्य हो जाने पर उसे सलेमपुर रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर उसकी जमीन अपने नाम करा ली। रजिस्ट्री के बाद भी वह लोग उसे गोरखपुर ले जाकर रोज नशीली गोली देते रहे। पीड़ित का आरोप है कि एक दिन वह उन लोगों को बात करते सुना कि खारिज दाखिल तक इसे जिंदा रखना है। उसके बाद इसका काम तमाम कर देना है। पीड़ित के अनुसार उसने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस से उन भू माफियाओं पर कार्रवाई की मांग की है।