देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ युवक उसकी बेटी का पहले से पीछा करते थे।
15 जनवरी की शाम घर में अकेली पाकर दोनों आरोपियों ने छात्रा से छेड़खानी और जबरदस्ती की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। बाद में शिकायत करने पर उन लोगों ने मां-बेटी से मारपीट की और जान से मारने व तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि पहले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद