फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। ग्राम बड़का गांव में होली के दिन हुई मारपीट मामले में पुलिस ने छह नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई है। ग्राम बड़का गांव में होली के दिन रंग डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। हमलावरों ने एक ही परिवार के छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया और हुड़दंग फैला रहे थे। घायलों का भाटपाररानी पीएचसी में इलाज कराया गया था। पुलिस ने घायल महिला सुनीता देवी पत्नी मनोज शाह की तहरीर पर निर्मला देवी, सोनू पटेल, रंजीत उर्फ मनु, रोहित पटेल उर्फ नींपू, शिवनाथ पटेल, रानू पटेल एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि छह लोगों व कुछ अज्ञात के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें