फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी का आरोप

Mon, 20 Apr 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। करौदी गांव में शनिवार की रात दो समुदायों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी विष्णु पटवा ने आरोप लगाया है कि उनकी दो पुत्रियां घर के दरवाजे पर बैठी थीं, तभी दूसरे समुदाय का एक युवक साइकिल से गुजरते हुए उन पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी हमलावर हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर उनका बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों और घर के लोगों को बुलाकर पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी भी की। ्थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें