फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साहब! अर्शी मेरी बेटी को फिल्म में काम दिलाने के नाम पर लेकर चली आईं

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिग बॉस की प्रतिभागी अर्शी खान पर उनकी मैनेजर के पिता ने मंगलवार को गंभीर आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि अर्शी खान उनकी बेटी को फिल्म में काम दिलाने का सपना दिखाकर बहला-फुसला कर घर से भगा लाईं। पुलिस मामले की मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

देहरादून निवासी दीपक कुमार मंगलवार शाम को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी सुनैना को कुछ माह पहले अर्शी खान ने फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। उनके बहकावे में आकर बेटी मुंबई पहुंच गई। इसके बाद उनके साथ रहने लगी। पिता ने पुलिस का बताया है कि अगर उनकी बेटी के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी अर्शी खान की होगी। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
जबकि दूसरी तरफ अर्शी की मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपनी मर्जी से अर्शी खान के साथ रह रही हैं। पिता के आरोप गलत हैं। वह किसी के बहकावे में आकर ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें