फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोपी को मिली जमानत

Thu, 26 Nov 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी भीम उर्फ गुड्डू राजभर की जमानत अर्जी अदालत ने स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के प्रभारी विशेष न्यायाधीश अरविंद मिश्र की अदालत ने मंगलवार को 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को रिहा करने का आदेश दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, जुलाई 2017 में कुछ लोग युवती को शादी का झांसा देकर असम के गुवाहाटी ले गए थे। वहां एक मंदिर में उसकी लल्लन नामक युवक से कथित रूप से फर्जी तरीके से शादी करा दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। कोर्ट मैरिज की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी। 28 दिसंबर 2017 को युवक ने युवती को घर पहुंच कर साथ रखने से इन्कार कर दिया।
इस संबंध में पूछताछ करने पर भीम समेत अन्य लोगों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और धमकी दी। मामले में 12 अक्तूबर 2018 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपी को फंसाने की दलील दी। अदालत ने पाया कि आरोपी 29 अक्तूबर से अंतरिम जमानत पर था। उसने किसी शर्त का उल्लंघन नहीं किया। विवेचना के दौरान भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें