फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज के लिए ससुराल से निकालने का लगाया आरोप

Fri, 14 Nov 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी बबिता कुशवाहा ने पति समेत सास, जेठ-जेठानी और दो ननदों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी शादी नवंबर 2024 में हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने का ताना देने लगे। पहले तो विदाई कराने में आनाकानी की गई और विदाई के बाद ससुराल पहुंचने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। 17 जून को पति उसे मां से मिलाने के बहाने मायके खेमादेई थाना लार छोड़ गया और तब से वह उसे साथ रखने से इंकार कर रहा है। वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप मंजरी पांडेय ने बताया कि विवाहिता की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें