फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता-पुत्रों का सिर फोड़ने का आरोप

Wed, 29 Apr 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कस्बे के भटहर मोहल्ले में कटहल तोड़ने के विवाद में पिता-पुत्रों का सिर फोड़ने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को आरपीएफ जवान समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले पड़ोसियों ने दरवाजे पर चढ़कर पिता-पुत्रों को लाठी-डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया था। इससे पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान भी किया था। भटहर मोहल्ले में हृदयानंद राय ने अपने बगीचे में कटहल का पेड़ लगा रखा है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले पड़ोसी बगीचे से कटहल तोड़ ले गए। जब हृदयानंद ने विरोध जताया तो हमलावर नाराज होकर गाली-गलौज करने लगे। उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया, मगर इसी खुन्नस को लेकर जब बृहस्पतिवार रात में उनके बेटे अनूप उर्फ राघवेन्द्र और विनीत बरात से घर लौट रहे थे तो पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दोनों का सिर फोड़ दिया था।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर बचाव करने पहुंचे पिता को भी हमलावरों ने मारापीटा था। पुलिस मंगलवार को हृदयानंद राय की तहरीर पर गांव निवासी आरपीएफ जवान अशोक यादव, अमरनाथ यादव और विजय यादव पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ जवान समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है। इससे पहले तीनों का चालान भी किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें