देवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली महिला ने थाने पर शिकायती पत्र देकर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव की रहने वाली फूलमती देवी ने थाने पर शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि खेत के बगलगीर द्वारा प्रतिदिन कुदाल से मेड़ काटी जाती है। उसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी मेड़ काटने पर मना किया तो आरोपी धक्का देकर गाली देने लगा और मारने पीटने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांचकर कार्रवाई होगी। संवाद