फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल

Fri, 27 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मेला से एक महिला अपने परिवार के साथ घर जा रही थी। इसी बीच मनबढ़ किस्म के कुछ युवकों ने हमला कर दिया, जिससे महिला और उसके पति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के हिछौरा लाला गांव की चंद्रावती देवी पत्नी वीरेंद्र गौड़ बुधवार को सलेमपुर मेला करने आए थे। मेला करने के बाद वह अपने पति और तीन बेटियों के साथ घर वापस लौट रहीं थीं। आरोप है कि गांव के बाहर स्थित पुलिया के पास जब पहुंची तो पहले से मौजूद गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के युवक अपशब्द कहने लगे। जब इसका विरोध किया तो लाठी, डंडा और फरसा से लैस होकर घर पर चढ़ कर हमला कर दिए, जिससे चंद्रावती देवी, वीरेंद्र गौड़, देवेंद्र गौड़ और करन घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में कराया गया। वीरेंद्र व करण की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पीड़ित चंद्रावती देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें