फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दंपती और बेटे को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के देवकली गांव में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दंपती और बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की तहरीर दी है। सभी घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खुखुंदू क्षेत्र के देवकली गांव निवासी सुरेन्द्र कुशवाहा का आरोप है कि पड़ोसी हमारे हिस्से की भूमि में मकान निर्माण कराने के लिए नींव की खुदाई करा रहे थे। पत्नी सुशीला देवी ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने एकजुट होकर मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर जब वह और उसका और बेटा बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन दोनों की भी पिटाई कर दी। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि अपने भूमि में नींव की खुदाई कराई जा रही थी। इसी बीच सुरेंद्र की पत्नी सुशीला देवी आकर गाली-गलौज करने लगी। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें