देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के ने थाने में तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के बनकटिया निवासी शैलेंद्र यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे गांव के एक लड़के को रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर कुछ लड़के मारपीट कर रहे थे। मैं छुड़ाने के लिए गया तो हमलावरों ने एक फाइटर से मेरी आंख के नीचे प्रहार कर दिया, जिससे आंख चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है जांचकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद