फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या की कोशिश के आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में वांछित चल रहे पोखरभिंडा गांव निवासी पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंजरिया के टोला पोखरभिंड़ा में कुछ दिन पूर्व पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के नौशाद खान की शिकायत पर 12 नामजद व चार अज्ञात लोगों पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इनमें से आरोपी अनवर और उनकी बेटी शहीना उर्फ शब्बा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें