बरियारपुर। क्षेत्र के पांडेपुर के निवासी मोहम्मद ऐनुल हक ने सोमवार को अपने पुत्र से कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर 20 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर थाने पर दी गई है। ऐनुल हक का आरोप है कि देवरिया के नगर पालिका रोड पर मेरी वेल्डिंग की दुकान है। गांव से सोमवार सुबह मेरा लड़का अल्ताफ राजा घर से 20 हजार रुपये लेकर दुकान पर आ रहा था। महुआनी चौराहे पर असलहे के बल पर रंजिश में कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए गाड़ी में बैठा लिया और पिपरपांती नहर के पास उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए और गाड़ी से गिरा दिया। इस संबंध में एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन का मामला है। दोनों को थाने पर बुलाया गया है। संवाद