फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मन्नु राजभर उर्फ निरहु उम्र 20 वर्ष, निवासी भगवान चौराहा, देवरिया खास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अनुसार, नाबालिग की मां ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने, गाली देने और धमकी देने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान दुष्कर्म से संबंधित आरोप सामने आने पर प्राथमिकी में अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी की निगरानी में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को थाना परिसर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें