फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। सोहनपुर अंडरपास के पास से पुलिस ने रविवार को दास नरहिया गांव निवासी दहेज प्रताड़ना और हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी कुंदन कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथौड़ी को झाड़ियों से बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी कुंदन की सास संगीता देवी ने शनिवार को पुलिस को लिखित शिकायत देकर कहा था कि बेटी करीना को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारापीटा है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी, तभी मुखबिर से आरोपी के सोहनपुर अंडरपास के आसपास होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक आलोक रंजन सिंह ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें