फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी की तीन बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम चंडिका छात्रावास से बाइक चोरी के आरोपी बहरज के तिवारी निवासी शिवम गुप्ता को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम को चंडिका छात्रावास के पास से बाइक चोरी के आरोपी शिवम गुप्ता को गिरफ्तार किया। बरामद बाइक में से एक परमार्थी पोखरा के पास से चोरी हुई थी। पुलिस को पूछताछ में आरोपी से और भी सुराग मिले हैं। पुलिस जल्द और बाइक चोरों को गिरफ्तार कर सकती है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आरोपी पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें