फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंदिरों से चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पीतल, तांबे और लोहे के पूजा-पाठ के सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने बुधवार को आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सोनाड़ी मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया। उसकी पहचान गौरा-बरहज के तिवारीपुर निवासी अशफाक के रूप में हुई। उसके पास से दो कलश, पांच घंटे, लोटा, जग, बाल्टी, दीपक, त्रिशूल सहित अन्य सामान और 900 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में बनकटा, लार और भलुअनी क्षेत्र के मंदिरों में चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई। बरहज की सीओ रंजना सचान ने बताया कि मंदिर में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें